• Sun. May 5th, 2024

यूक्रेन की अनाज वाली डील हो गई समाप्त

Jul 18, 2023 ABUZAR ,

अनाज हर देश की बड़ी ज़रूरत मानी जा रही है। हालांकि हर देश में अनाज की उतनी ज़्यादा उपलब्धता नहीं होती। ऐसे में जिन देशों में अनाज की बाहुल्यता माना जा रहा है, वो दूसरे देशों को अनाज का निर्यात करना भी अहम हो जाता है। इन देशों में यूक्रेन (Ukraine) भी शामिल है। दुनिया में अनाज का निर्यात करने के मामले में यूक्रेन का नाम टॉप 5 देशों में आ रहा है।

अनाज का निर्यात करना यूक्रेन की अर्थव्यवस्था के लिए लंबे समय से बहुत ही अहम माना जा रहा है। यूक्रेन कई देशों को लंबे समय से अनाज का निर्यात कर रहा है जो उसकी अर्थव्यवस्था के लिए काफी ज़रूरी भी समझा जा रहा है। पर अब जल्द ही यूक्रेन की पहले से ही रूस (Russia) के खिलाफ चल रहे युद्ध की वजह से प्रभावित अर्थव्यवस्था को झटका लगने वाला है। इसकी वजह है यूक्रेन के अनाज का निर्यात करने की डील का खत्म होने के बारे में विस्तार से जानकारी देख लेते हैं।

लंबे समय से चली आ रही यूक्रेन की अनाज निर्यात डील अब खत्म हो चुकी है। यूक्रेन कई देशों को ब्लैक सी (काला सागर) के ज़रिए अनाज का निर्यात करता था, पर अब यह डील खत्म हो गई है। इसकी वजह है रूस। जी हाँ, आपने सही पढ़ा। पढ़कर शायद ही किसी को हैरानी हुई होने वाली है। दरअसल यूक्रेन को अनाज का निर्यात करने की अनुमति देने की डील से रूस ने बाहर होने के फैसला लिया और इसे बढ़ाने से इनकार कर दिया है। इसी वजह से अब यह डील खत्म हो चुकी है।

यूक्रेन की अनाज निर्यात डील के खत्म होने का परिणाम यह होगा कि दुनिया के कई देशों के लिए अनाज की कीमतें बढ़ने की पूरी उम्मीद लगाई जा रही है। इसका सबसे ज़्याद और बुरा असर गरीब लोगों पर पड़ेगा। इतना ही नहीं, इससे यूक्रेन की अर्थव्यवस्था को भी झटका लगेगा। रूस के इस डील से पीछे हटने के फैसले का अमरीका (United States Of America) समेत दूसरे कुछ देशों ने भी विरोध करना शुरु कर दिया है।