• Mon. May 6th, 2024

दिल्ली में मिलेगी बारिश से राहत

Jun 14, 2023 ABUZAR

दिल्ली-NCR में लोग भीषण गर्मी से बेहाल हो गया है। मंगलवार को राजधानी के कई इलाकों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस को पार पहुंच गया था। हालांकि औसम तापमान की बात करें तो अधिकतम 41.8 और न्यूनतम तापमान 29.8 दर्ज हो चुका है।

मौसम विभाग (IMD) ने 15 जून यानि कल से 19 जून तक हल्की बारिश और तेज हवा चलने का अनुमान जताया है। इससे लोगों को तेज गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की पूरी उम्मीद है।

मंगलवार को दिल्ली का सबसे गर्म इलाका स्पोर्ट्स कांप्लेक्स रहा, यहां का अधिकतम तापमान 44.7 और न्यूनतम 34 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं इसके बाद पीतमपुरा का अधिकतम तापमान 44.4 और न्यूनतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो गया था।

वहीं नजफगढ़ का अधिकतम तापमान 44.1, मुंगेशपुर का 43.4, रिज का 42.9, आयानगर का 42.8 और जाफरपुर तापमान का 42.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।