• Fri. May 17th, 2024

पेट्रोल-डीजल में कटौती की नहीं है उम्मीद

Jun 19, 2023 ABUZAR

नई दिल्ली:कच्चे तेल की कीमतें 75 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बनी रहती है। अगर दामों में यूं ही तेजी बनी रही तो पेट्रोल और डीजल की महंगाई से राहत की उम्मीद शून्य होने वाली है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ब्रेंट क्रूड का दाम 75.75 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा है। इस उतार-चढ़ाव के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने सोमवार को भी पेट्रोल और डीजल के दाम में बदलाव नहीं हुआ है।

देश में आखिरी बार पेट्रोल-डीजल के दामों में बदलाव पिछले साल मई में पहुंच गया था। उस समय केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए की एक्साइज ड्यूटी कम कर दी गई थी। आखिरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमत में राष्ट्रीय स्तर पर बदलाव 21, मई 2022 को हुआ था। तब केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए एक्साइज ड्यूटी घटाई थी। जयपुर में अभी पेट्रोल के दाम 108.48 और डीजल के दाम 93.72 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

दिल्ली: पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर

कोलकाता: पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर

मुंबई: पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर

पिछले साल सितंबर के बाद पेट्रोल के मुकाबले डीजल का बाजार ज्यादा तेज हो गया था। कारोबारी लिहाज से देखें तोए पेट्रोल के मुकाबले डीजल बनाना महंगा पड़ जाता है। लेकिन भारत के खुले बाजार में पेट्रोल महंगा दाम में बिक रहा है। और डीजल सस्ता बिकता है। बीते साल 24 सितंबर से यहां जो डीजल में दाम बढ़ना शुरु हो गया। वह उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद रुकी थी। सितंबर से दिवाली तक डीजल करीब 9.45 रुपए महंगा हो गया।