• Mon. May 20th, 2024

Thar door 5 में मिलेंगे शानदार फीचर्स

Jun 27, 2023

Thar door 5 में मिलेंगे शानदार फीचर्स

2 डोर थार भारत में हिट हो चुकी है और लगातार इसे अच्छा रिस्पोंस दिया गया है। काफी समय से थार के 5 डोर मॉडल के आने का इन्तजार है। लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक महिंद्रा 15 अगस्त, 2023 को थार 5-डोर का अनावरण करने के लिए पूरी तरह तैयार हो चुका है। यह कार्यक्रम दक्षिण अफ्रीका में आयोजित किया जाएगा। आपको बता दें कि थार 5-डोर को मौजूदा थार के alternative ऑप्शन के रूप में अगले साल लॉन्च किया जाएगा, जिसमें अतिरिक्त सीटें और एक बड़ा Boot दिया जाएगा। उम्मीद है कि इसे हाल ही में लॉन्च हुई मारुति सुजुकी जिम्नी के ऊपर पोजिशन किया जाएगा। नई 5 डोर थार में आपको क्या कुछ नया और खास मिलने वाला है।

महिंद्रा की नई थार 5-डोर में चंकी बंपर और फ्लेयर्ड व्हील आर्च के साथ जीप रैंगलर-प्रेरित डिज़ाइन होगा। इंटीरियर भी 3-डोर वर्जन के समान होने की उम्मीद लगाई जा रही है। थार 5-डोर में 3-डोर थार के समान इंजन विकल्प मिलेंगे। इनमें एक 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल और एक 2.2-लीटर डीजल शामिल हो गया है। यह देखते हुए कि 5-दरवाजा संस्करण 4 मीटर से अधिक लंबा होगा। इसलिए, महिंद्रा द्वारा छोटे 1.5-लीटर डीजल इंजन की पेशकश की संभावना नहीं है।5 डोर मॉडल को भी 2WD और 2WD ऑप्शन के साथ लाया जा सकता है। 5 डोर महिंद्रा थार की संभावित कीमत 12 लाख रुपये से शुरू होने की उम्मीद है।

 

लगातार बढ़ रही है थार की बिक्री:

थार का क्रेज लगातर बढ़ रहा है,जानकारी के लिए बता दें कि महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कुछ समय पहले Thar को रियर व्हील ड्राइव (RWD) साथ नही लॉन्च किया था जिसे ग्राहकों ने खूब पसंद कर लिया है।और इस पर एक साल से ज्याद की वेटिंग चल रही है। लेकिन अब भारत में थार का 5 डोर मॉडल लॉन्च के लिए रेडी है जिसमें न सिर्फ ज्यादा स्पेस मिलेगा बल्कि व्हीलबेस भी ज्यादा होगा, 4 डोर इसमें मिलेगा जबकि Boot के लिए 5th डोर भी लगाया जाना है।