• Sun. May 19th, 2024

ताइवान की फैक्ट्री में लगी भीषण आग

Sep 24, 2023 ABUZAR

ताइवान (Taiwan) में बीती रात एक दर्दनाक हादसा हो गया।ताइवान की पिंगटुंग काउंटी में शुक्रवार, 22 सितंबर की रात को एक गोल्फ बॉल की फैक्ट्री में भयानक आग लगी थी। अचानक फैक्ट्री में आग लगने के बाद हड़कंप मचना शुरू हो गया। आग को फैलते हुए ज़्यादा समय नहीं लगा और देखते ही देखते आग ने खतरनाक रूप ले लिया और कुछ ही देर में पूरी फैक्ट्री धधक-धधक कर आग जलना शुरू हो गई।

5 लोगों की मौत और 100 से ज़्यादा घायल

ताइवान की पिंगटुंग काउंटी की गोल्फ बॉल फैक्ट्री में आग लगने के बाद जान का भी नुकसान देखने को।मिला है। आग की वजह से जहाँ फैक्ट्री में काफी नुकसान हुआ, वहीं इसकी वजह से 5 लोगों की जान चली गई। इनमें से 4 फैक्ट्री में काम करने वाले वर्कर्स बताए जा रहे हैं और 1 बचावकर्मी जो फैक्ट्री में लगी आगे से लोगों को बचाने के लिए फायरब्रिगेड टीम भी बुलाई गई थी। वहीं इस हादसे में 100 से ज़्यादा लोग घायल हो गए हैं। घायलों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती किया, जहां उनका इलाज जारी है।

मामले की जांच हुई शुरू

रिपोर्ट के अनुसार ताइवान की पिंगटुंग काउंटी की गोल्फ बॉल फैक्ट्री में आग लगने के कारण का पता नहीं चला है। हालांकि मामले की जांच जारी है।