• Fri. Jul 26th, 2024

सनी देओल की गदर 2 को लेकर कही ये बात

Aug 16, 2023 ABUZAR

Sunny Deol ‘Gadar 2’ इंडियन बॉक्स ऑफिस में गदर मचाना शुरु हो गया है। ‘गदर 2’ का टोटल कलेक्शन 200 करोड़ से ज्यादा हो गया है। वहीं, सिर्फ तीन दिन में फिल्म ने 100 करोड़ से अधिक जमा किया गया। पहले ही दिन ‘गदर 2’ ने 40.10 करोड़ की ओपनिंग ली, जो कि इस साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर मानी जा रही है।

फिल्म को लोगों का जिस तरह का प्यार मिला है, उसे देख खुद सनी देओल भी हैरान थे। सिलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने उनका एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सनी ने बताया कि वह पूरी रात रोते रहे थे।

‘दारू नहीं पी’
सनी देओल ने कहा कि वह पूरी रात रो रहे थे। रो भी रहे थे और खुश भी लग रहे थे। जब यह फिल्म लगी, तो उन्हें ऐसा लगा कि जैसे रब आ गया है।

पाचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर मचा दिया है गदर

5 दिन बाद भी गदर 2 का क्रेज काफी अधिक हो गया है। इंडिपेंडेंस डे पर ताबड़तोड़ कलेक्शन कर गदर 2 ने इतिहास रच दिया है। शुरुआती रुझानों के मुताबिक, गदर 2 ने मंगलवार (पांचवें दिन) 55 करोड़ का कलेक्शन करना शुरु कर दिया है। इसी के साथ फिल्म का 5 दिन का कुल कलेक्शन 228 करोड़ तक पहुंच चुका है।