• Fri. Apr 26th, 2024

शेयर मार्केट में हुई गिरावट, सेसेंक्स हुआ धड़ाम

नई दिल्ली: आज यानी गुरुवार (6 अप्रैल) को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स 62 अंकों की गिरावट के साथ 59,627 पर खुला। वहीं निफ्टी में भी 24 अंकों की गिरावट हुई है। यह 17,533 के स्तर पर पर पहुंचकर खुल गया था। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 शेयरों में गिरावट और 8 में तेजी का संकेत मिला है।

अडाणी ग्रुप के 10 में से 7 शेयरों में हुई तेजी

अडाणी ग्रुप के 10 में से 7 शेयरों में तेजी देखी गई है। सुबह साढ़े 9 बजे अडाणी एंटरप्राइजेज के शेयर में 0.56% की तेजी थी। वहीं अडाणी पोर्ट्स, पावर और अंबुजा सीमेंट में गिरावट होना शुरु हो गई थी।

ब्याज दर में नहीं किया गया बदलाव

भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI ने गुरुवार को रेपो रेट में इजाफा नहीं करने का फैसला किया गया है। यानी ब्याज दर 6.50% बनी रहेंगी। इससे पहले RBI ने रेपो रेट में लगातार 6 बार इजाफा किया गया था।

ग्‍लोबल मार्केट से मिलना शुरु हो गए कमजोर संकेत

आज ग्‍लोबल मार्केट से संकेत कमजोर नजर आना शुरु हो चुका है। आज के कारोबार में प्रमुख एशियाई बाजारों में बिकवाली देखने को मिलना शुरु हो गई है। बुधवार को डाउ जोन्स में 80.34 अंकों या 0.24% बढ़त रही और यह 33,543.84 के लेवल पर बंद हुआ। नैस्डैक में 129.46 अंकों की कमजोरी रही और यह 11,996.86 के लेवल पर बंद हुआ। SGX Nifty में 0.22% और निक्‍केई 225 में 1.09% कमजोरी देखी गई है।

बुधवार को मार्केट में हुई तेजी

कल यानी बुधवार (5 अप्रैल) को शेयर बाजार में तेजी होना शुरु हो गई थी। सेंसेक्स 582 अंकों की बढ़त के साथ 59,689 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 159 अंकों की बढ़त हो चुकी है। यह 17,557 के स्तर पर पहुंचकर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 शेयरों में तेजी और 10 में गिरावट देखी गई है।

अंज़र हाशमी- उत्तर प्रदेश