• Fri. Apr 26th, 2024

शेयर मार्केट में बढ़ी तेज़ी, इन स्टॉक में हुई बढ़त

Apr 10, 2023 ABUZAR , , ,

नई दिल्ली:निफ्टी 50 (Nifty 50) इंडेक्स हफ्ते के पहले दिन तेज़ी के बाद खुल गया था। पिछले सत्र की बात करें तो 17,599.15 अंक पर बंद हुआ था और सोमवार को 17,634.9 अंक पर खुल गया था। मजबूत वैश्विक संकेतों के कारण निफ्टी में तेजी देखी गई है। पिछले सत्र में अमेरिका शेयर बाजार बढ़त में बंद हुआ था। अमेरिका में बेरोजगारी के ताजा आंकड़ों से ऐसे संकेत मिले हैं कि आखिरकार लेबर मार्केट में नरमी देखी गई है।

नैसडैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 0.76%, डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) में 0.007% और एसएंडपी 500 (S&P 500) में 0.36% की तेज़ी हुई है। हालांकि उनके फ्यूचर्स इंडेक्स लाल निशान के साथ ट्रेड कर रहे हैं। एशियन मार्केट इंडेक्सेज में सोमवार को मिलाजुला रुख देखा गया है। ऑस्ट्रेलिया के S&P ASX 200 इंडेक्स और चीन के SSE Composite इंडेक्स को छोड़कर सभी इंडेक्स तेज़ी से ट्रेंड हो चुका है।

सुबह 10:40 बजे निफ्टी 50 23.5 अंक यानी 0.13 परसेंट की तेजी के साथ 17,622.65 अंक पर ट्रेड हो रहा था। फ्रंटलाइन इंडेक्सेज के मुकाबले मिलाजुला रुख देखा गया है।

निफ्टी मिड-कैप 100 इंडेक्स (Nifty Mid-Cap 100 index) में 0.28% और निफ्टी स्मॉल-कैप 100 इंडेक्स (Nifty Small-Cap 100 index) में 0.02% तेजी हो चुकी है।