• Fri. May 17th, 2024

मध्य प्रदेश को लेकर शुरु हुई तैयारी, चुनाव के लिए बनाई रणनीति

Oct 16, 2023 ABUZAR

भोपाल: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने सोमवार को जानकारी दिया है कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ का ध्यान लोकसभा चुनाव पर है और अगर यह गठबंधन मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में होने जा रहा है तो अच्छा होता। मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में 17 नवंबर को मतदान होगा और मतों की गिनती तीन दिसंबर को होने वाली है।

कमलनाथ ने भोपाल में संवाददाताओं से कहा कि देखिए, बातचीत होना शुरु हो चुकी है। अंततः ‘इंडिया’ गठबंधन केंद्रीय स्तर पर है। केंद्रीय स्तर पर चर्चा चल रही है। यदि यह गठबंधन मध्य प्रदेश में हो जाता है तो अच्छा होता, लेकिन यदि नहीं होता है तो इसका (‘इंडिया’ गठबंधन का) ध्यान केंद्रीय में लोकसभा चुनाव पर होने वाला है।

कमलनाथ ने यह टिप्पणी मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) और आम आदमी पार्टी (आप) जैसे ‘इंडिया’ गठबंधन के सदस्यों के साथ विधानसभा चुनाव में साझेदारी को लेकर पूछे सवाल के जवाब को लेकर कही थी। ‘इंडिया’ गठबंधन ने भोपाल में अक्टूबर के पहले सप्ताह में होने वाली एक संयुक्त रैली रद्द कर दी थी।

समाजवादी पार्टी के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में कमलनाथ ने जानकारी दिया है कि सपा से कई तरह की बातचीत हुई है। हम चाहते हैं कि भाजपा को हराने के लिए सपा हमारा समर्थन करे और वे इसमें रुचि भी रख रहे हैं। मैं भाजपा को हराने के उनके लक्ष्य के लिए अखिलेश यादव (सपा प्रमुख) को धन्यवाद देता हूं। उन्होंने मुझसे कहा कि हम (भाजपा को) हराने के लिए एक साथ हो चुके हैं।