• Thu. May 2nd, 2024

नेपाल में भूकंप से लगा झटका

Oct 3, 2023 ABUZAR ,

दुनियाभर में भूकंप के मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं। पिछले एक साल में दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हुआ है। हर दिन एक से अधिक भूकंप आते है। और वो भी अलग-अलग जगह। भूकंपों की इस लिस्ट में आज एक और नया मामला जुड़ना शुरू हो गया है। नेपाल (Nepal) में आज दो भूकंपों ने धरती को दहला दिया। दोनों भूकंप आज, मंगलवार, 3 अक्टूबर को दिपायल से नॉर्थईस्ट में आए। पहला भूकंप भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजकर 25 मिनट पर आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.6 रही। दूसरा भूकंप भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजकर 52 मिनट पर आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.2 रही। इस भूकंप का असर भारत (India) और चीन (China) में भी अलग-अलग शहरों में महसूस किया गया। भारत के नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (National Center for Seismology) ने दोनों भूकंपों की पुष्टि हो चुकी है।

कितनी रही गहराई?

नेपाल में आए पहले भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर रही और दूसरे भूकंप की गहराई 5 किलोमीटर पर पहुंच गई।

कितना हुआ नुकसान?

नेपाल में आए दोनों भूकंपों से कितना नुकसान हुआ, इस बात की जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। हालांकि भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में झटकों की वजह से लोगों में भगदड़ ज़रूर मच गई। लोग भागकर अपने-अपने घरों और बिल्डिंग्स से बाहर निकल गए। इतना ही नहीं, भूकंप प्रभावित क्षेत्र में कई पुरानी इमारतें और घर ढह गए। ढ़हने के कुछ देर में ही ये पुरानी इमारतें और घर मलबे में तब्दील हो गया।