• Sat. May 18th, 2024

नेहरू म्यूजियम के नाम में हुआ बदलाव

Jun 17, 2023 ABUZAR

नेहरू मेमोरियल एंड लाइब्रेरी सोसाइटी का नाम बदलकर ‘प्रधानमंत्री संग्रहालय और लाइब्रेरी सोसाइटी’ किया जाना है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में आयोजित एक विशेष बैठक के दौरान इस बात का फैसला लिया गया है। नए नाम के ने प्लेट भी लगाया गया है।

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक हुई, जिसमें नेहरू मेमोरियल का नाम बदलने के फैसले पर मुहर लगाई थी। प्रधानमंत्री नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी के अध्यक्ष हैं और वहीं, राजनाथ सिंह इसके उपाध्यक्ष हैं। इसके साथ ही, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, निर्मला सीतारमण, धर्मेंद्र प्रधान, जी किशन रेड्डी समेत 29 लोग इस सोसाइटी के सदस्य हो चुके हैं।

केंद्र द्वारा नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी सोसाइटी का नाम बदलने के फैसले पर कांग्रेस ने केंद्र पर निशाना साधा लिया है। कांग्रेस की ओर से इस फैसले की आलोचना की जा रही है। इसको लेकर कांग्रेस नेता जयराम नरेश ने एक ट्वीट शेयर किया है।

उन्होंने ट्वीट में लिखा, “59 वर्ष से अधिक समय के लिए नेहरू मेमोरियल संग्रहालय और पुस्तकालय बौद्धिक पुस्तकों का घर रहा है। अब से इसे प्रधानमंत्री संग्रहालय और सोसाइटी कहा जाएगा। पीएम मोगी भारत के वास्तुकार के नाम और विरासत को तिरस्कृत और नष्ट करने के लिए क्या- क्या नहीं करेंगे। वे अपनी असुरक्षाओं के बोझ से दबे एक छोटे कद के व्यक्ति स्वयंभू विश्वगुरु हैं।”