• Mon. May 6th, 2024

मोरोक्को में हुआ दर्दनाक हादसा, 24 लोगों ने गंवाई जान

Aug 7, 2023 ABUZAR ,

दुनियाभर में अक्सर ही रोड एक्सीडेंट्स के मामले देखने को मिल रहे हैं। रोड सेफ्टी हर देश में काफी अहम है पर अक्सर ही इसमें चूक होने से एक्सीडेंट्स के मामले मिल रहा है। मोरक्को में भी यह एक गंभीर समस्या है। हर साल मोरक्को में बड़ी संख्या में रोड एक्सीडेंट्स के मामले देखने को मिल रहा है। हाल ही में मोरक्को में एक और रोड एक्सीडेंट का मामला सामने आया है। मोरक्को के अज़ीलाल (Azilal) में रविवार, 6 अगस्त को एक मिनीबस के पलटने से भीषण एक्सीडेंट हो गया था।

करीब 24 लोगों की मौत

मोरक्को के अज़ीलाल में मिनीबस एक्सीडेंट में करीब 24 लोगों की मौत हो गई है। यह एक्सीडेंट डेमनेट (Demnate) शहर में हुआ जब एक वीकली मार्केट (साप्ताहिक बाज़ार) में यात्रियों को ले जा रही मिनीबस पलट गई। लोकल अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी।

जांच हुई शुरू

डेमनेट शहर में हुए इस मिनीबस एक्सीडेंट की जांच शुरू कर दी गई है। मिनीबस के पलटने के कारण के साथ ही इस एक्सीडेंट से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच होगी।

मोरक्को में रोड एक्सीडेंट्स हैं गंभीर समस्या

एक रिपोर्ट के अनुसार मोरक्को में हर साल रोड एक्सीडेंट्स की वजह से करीब 3,000 से 3,500 लोगों की मौत होती हैं और करीब 12,000 लोग घायल होते हैं। 2022 के आंकड़े पर गौर किया जाए, तो पिछले साल मोरक्को में रोड एक्सीडेंट्स की वजह से करीब 3,200 लोगों की मौत हो गई थी।