• Mon. May 6th, 2024

उत्तर भारत में चढ़ने वाला है पारा

Jun 10, 2023 ABUZAR

नई दिल्ली: केरल में मानसून की एंट्री हो चुकी है, लेकिन देश के कुछ राज्यों में अभी भी गर्मी काफी ज्यादा हो चुकी है। देश की राजधानी दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश तक धूप और बढ़ते तापमान के कारण लोगों को काफी परेशानी हो गई है। कई जगह तो तापमान 43 डिग्री से ज्यादा पहुंच चुका है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होने की उम्मीद होने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती तूफान बिपारजॉय (Cyclone Biparjoy) के अगले 24 घंटों में भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील किया जा सका है।

इन राज्यों में टेम्प्रेचर का टॉर्चर

आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की पूरी संभावना है। इसके अलावा दिनभर तेज गर्म हवा चलेगी। यूपी में भी आज और कल गर्मी का सितम देखने को मिल रहा है। विभाग ने तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी की संभावना भी जताई है। बिहार में भी गर्मी का प्रकोप जारी है। आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होने वाली है।

पूर्वोत्तर भारत के मौसम का हाल

पूर्वोत्तर भारत की बता करे तो मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आज शनिवार को भारी बारिश होने की पूरी उम्मीद है। आने वाले सप्ताह में इस क्षेत्र में गरज और बिजली गिरने के साथ बारिश होने की संभावना कराई जा रही है। सोमवार और मंगलवार को असम और मेघालय में भारी बारिश की चेतावनी जारी हो चुका है। मणिपुर और मिजोरम में अगले दो दिनों तक ऐसा ही मौसम होने वाला है।

दक्षिण भारत में होगी भारी बारिश

केरल और तटीय कर्नाटक में अगले तीन दिनों के दौरान भारी बारिश होने को उम्मीद है। अगले दो दिनों में लक्षद्वीप में भी झमाझम बारिश होगी। इस क्षेत्र में अगले सप्ताह गरज के साथ बारिश, बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना दी गई है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कल से मंगलवार तक अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में शनिवार से रविवार तक अच्छी खासी बारिश होने वाली है।

चक्रवात बिपरजॉय आज दिखाएगा रौद्र रूप

मौसम विभाग ने तूफानी चक्रवात बिपारजॉय को लेकर बड़ा अपडेट हो गया है। अगले चौबीस घंटों में बिपारजॉय अत्यंत भीषण चक्रवाती में तब्दील होने की संभावना हो गया है। कर्नाटक, महाराष्ट्र, गोवा और केरल के तटीय क्षेत्रों में तेज गति की हवा के साथ बारिश होगी। IMD ने मछुआरों के लिए चेतावनी जारी की है। अगली सूचना तक समुद्र में नहीं जाने की सलाह मिल गई है।