• Tue. Apr 30th, 2024

गैस की कीमत में होगी गिरावट

Aug 29, 2023 ABUZAR

महंगाई से जुझ रही आम जनता को बड़ी राहत मिलने वाली है। मोदी सरकार बहुत जल्द रसोई गैस सिलेंडर पर सब्सिडी देने की घोषणा हुई है। रक्षाबंधन से पहले आम आदमी के लिए बड़ी खबर आई है। सूत्रों के मुताबिक रसोई गैस पर ये सब्सिडी 100 से 200 रुपये तक हो सकती है। यदि ऐसा होता है तो आम आदमी के लिए ये बहुत राहत भरा होगा। बताया जा रहा है कि मोदी सरकार बहुत जल्द इस छूट का ऐलान हो सकता है।

14 किलो रसोई गैस सिलेंडर
देश की राजधानी दिल्ली में फिलहाल 14 किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडर के दाम 1053 रुपए है। मुंबई में 14 किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडर के दाम 1052.50 रुपए है। चेन्नई में 1068.50 रुपए, कोलकाता 1079 रुपए पहुंच गया है।

इन राज्यों में होने वाले चुनाव
माना जा रहा है कि केंद्र सरकार के इस फैसले को आने वाले चुनावों से भी जोड़कर देखा जा रहा है। इस साल देश में राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे अहम राज्यों में चुनाव होने हैं। वहीं 2024 की शुरुआत में लोकसभा चुनाव भी हैं।