• Sat. Jul 27th, 2024

जसप्रीत बुमराह ने बनाया ये शानदार रिकार्ड

Aug 19, 2023 ABUZAR

भारत और आयरलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की बात करें तो टी20 सीरीज का पहला मुक़ाबला डबलिन के द विलेज मैदान में खेला गया। बारिश से वधित इस मुक़ाबले को भारत की तरफ से डकवर्थ लुईस नियम की मदद से 2 रन से जीत मिली थी। इस जीत के साथ ही उसने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल किया है। इस मैच में भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह ने शानदार प्रदर्शन किया जिसके लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवार्ड मिला है।

इस ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ के साथ बुमराह की बात करें तो ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। जो विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी, वीरेंद्र सहवाग, अजिंक्य रहाणे और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी भी नहीं कर पाए। वह टी20 में बतौर कप्तान पहले ही मैच में यह पुरस्कार जीतने वाले पहले भारतीय माने जा रहे हैं। इतना ही नहीं भारत के लिए टी20 की कप्तानी करने वाले बुमराह पहले गेंदबाज माने जा रहे हैं।

बुमराह टी20 में भारत के नौवें कप्तान हैं। उनसे पहले वीरेंद्र सहवाग, महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना, अजिंक्य रहाणे, विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या और केएल राहुल भारतीय टी20 टीम की कप्तानी कर रहे थे। इनमें से सिर्फ कोहली और पंत की किस्मत खराब हुई थी। दोनों को बतौर कप्तान पहले मैच में जीत नहीं मिली। बाकी नौ खिलाड़ियों ने विजयी आगाज कर लिया है।

टी20 कप्तान ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवार्ड जीतने वाले बुमराह चौथे भारतीय कप्तान माने जा रहे हैं। उनसे पहले सुरेश रैना, विराट कोहली और रोहित शर्मा ऐसा कर चुके हैं। रैना ने 2010 में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ ये अवार्ड जीतने में कामयाब हुए थे। वहीं कोहली ने तीन बार 2017 श्रीलंका, 2019 वेस्टइंडीज और 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ यह कारनामा कर दिखाया है। रोहित शर्मा ने 2021 में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ बतौर कप्तान ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवार्ड जीत लिया था।

बुमराह ने करीब 11 महीने के बाद भारतीय टीम में वापसी करते हुए पहले ही ओवर में दो विकेट हासिल किया था। यह बतौर टी20 कप्तान उनका पहला मैच था। उन्होंने चार ओवर में 24 रन देकर दो विकेट प्राप्त किया था।