• Fri. Mar 29th, 2024

IPL 2023: दिल्ली ने पंजाब को 15 रन से हराया

May 17, 2023 ABUZAR

IPL 2023: टॉप-4 की रेस से पहले ही बाहर होने वाली दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 15 रन से हराया। इस हार के बाद प्लेऑफ की रेस में पंजाब किंग्स की राह मुशिकल हो गई है। अब टीम अपना आखिरी मैच जीतने साथ भी टेबल में 14 अंक तक पहुंच जाएगी।

धर्मशाला के मैदान पर पंजाब ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला लिया गया था। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट पर 213 रन बना लिया था। 214 रन का टारगेट चेज करने उतरे पंजाब के बल्लेबाज 20 ओवर में 8 विकेट पर 198 रन बनाकर सीमित हो गई।

मौजूदा सीजन में पहली बार 200+ का स्कोर बना लिया था। जवाब में पंजाब ने नियमित अंतराल में विकेट गंवा दिया था। टीम को आखिरी 5 ओवर में 6 झटके लग गए थे। ऐसे में टीम स्लॉग ओवर्स में रन गति को बढ़ाने में नाकाम हुई।

दिल्ली की तरफ से कप्तान डेविड वॉर्नर ने 31 बॉल पर 47 रन बना (IPL 2023) लिया था, जबकि पृथ्वी शॉ ने 38 बॉल पर 54 रन की पारी खेली, वहीं राइली रूसो ने 37 बॉल में 221.62 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 82 रन बना लिया था। फिल सॉल्ट ने भी नाबाद 26 रन का योगदान दिया। पंजाब की ओर से सैम करन ने दो विकेट लिया था।

214 का टारगेट चेज करने उतरी पंजाब के कप्तान शिखर धवन जीरो पर आउट हो गई थी। लियाम लिविंगस्टोन ने 48 बॉल पर 94 रन की पारी खेली, जबकि अथर्व तायड़े 55 रन बनाकर आउट रिटायर्ड आउट हो गए थे। प्रभसिमरन ने 22 रन का योगदान दिया।

कप्तान डेविड वॉर्नर और पृथ्वी शॉ की साझेदारी ने दिल्ली को मजबूत शुरुआत दिलाने में कामयाब रहे। दोनों ने पहले विकेट के लिए 62 बॉल पर 94 रन जोड़े। इस साझेदारी को सैम करन ने डेविड वॉर्नर को आउट कर तोड़ा। वॉर्नर 31 बॉल में 46 रन बनाकर आउट हो गए थे।

पंजाब किंग्स : शिखर धवन (कप्तान), अथर्व तायड़े, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सैम करन, हरप्रीत बरार, शाहरुख खान, राहुल चाहर, कगिसो रबाडा, नाथन एलिस और अर्शदीप सिंह।

​दिल्ली कैपिटल्स : डेविड वार्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, फिलिप सॉल्ट (विकेटकीपर), राइली रूसो, अक्षर पटेल, अमान खान, यश धुल, कुलदीप यादव, एनरिक नोर्त्या, खलील अहमद और ईशांत शर्मा। इम्पैक्ट प्लेयर्स : मुकेश कुमार, अभिषेक पोरेल, रिपल पटेल, प्रवीण दुबे और सरफराज खान।