• Fri. May 17th, 2024

इजरायल में फंसे भारतीय को वापस लाया जाएगा

Oct 12, 2023 ABUZAR

इजराइल-हमास जंग का आज 7वां दिन है। इस बीच भारत ने इजराइल में फंसे नागरिकों को सुरक्षित निकालन के लिए सर्च आपरेशन शुरु कर दिया है। इसके तहत आज सुबह एअर इंडिया की पहली चार्टर फ्लाइट 212 भारतीयों को लेकर दिल्ली पहुंचेगी।

भारतीय समय के अनुसार इजराइल के डेविड बेंगुरिअन एयरपोर्ट से गुरुवार देर रात 12:44 बजे फ्लाइट ने भारत के लिए उड़ान भरना शुरु कर दिया था। इजराइल से लौटने वालों में महिलाएं-बच्चे समेत कई छात्र शामिल हैं।

इजराइल में करीब 18 हजार भारतीय रहते हैं। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि जो भी वापस आना चाहे, आ सकते हैं। भारत ने इजराइल पर हमास के हमले को आतंकी हमला बताया है।

हालांकि उसने यह भी कहा कि फिलिस्तीन को लेकर भारत की पॉलिसी लंबे समय से एक ही रही है। भारत हमेशा से बातचीत से आजाद और संप्रभु फिलिस्तीन बनाने की वकालत करता रहा है। अभी भारत का यही स्टैंड है।

इधर, 7 अक्टूबर से शुरू हुई जंग में अब तक 2,700 लोग मारे जा चुके हैं। इनमें से करीब 1,300 इजराइली हैं। अब तक करीब 1,400 फिलिस्तीनियों ने भी जान गंवाई है। इजराइल का कहना है कि उसकी सेना ने 6 दिनों में हमास के 3,600 ठिकानों पर हमला किया है। गाजा पर 6 हजार बम दागे गए हैं। इन बमों का वजन करीब 4 हजार टन बताया जा रहा है।