• Mon. May 6th, 2024

IPhone में मिलेंगे शानदार फीचर्स

May 28, 2023 ABUZAR

Apple iOS 17 के साथ iPhones के लिए एक नए लॉक स्क्रीन इंटरफेस लाने की प्लानिंग हो रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार नया इंटरफेस स्मार्ट डिस्प्ले में कैलेंडर अपॉइंटमेंट, मौसम और नोटिफिफकेशन देखने को मिल जाती है।

हालांकि, नया इंटरफेस सिर्फ सिर्फ लॉक स्क्रीन पर ही दिखाई देने वाला है। iPhone की लॉक स्क्रीन पर नए डिस्प्ले के साथ, डिवाइस को डेस्क या नाइटस्टैंड पर रखने पर डिवाइस को और अधिक उपयोगी बनाने के लिए एपल काम करता जा रहा है। आइए आपको डिटेल से नए अपडेट के बारे में बताने जा रहे है।

एपल WWDC 2023 में iOS 17 को पेश कर सकता है। रिपोर्ट के अनुसार अगर आपका फोन को क्षैतिज रूप से पड़ा होता है और लॉक मौजूद रहता हैं। तो फीचर नोटिफिकेशन, ईवेंट और यहां तक कि मौसम की डिटेल को दिखाता है। iPhone इसे iOS, iPadOS, macOS, tvOS और watchOS के अपने आगामी वर्जन के लिए लॉन्च कर सकते हैं। इसके साथ-साथ xrOS, इसके मिक्स रियलिटी हेडसेट के लिए एक नया ऑपरेटिंग सिस्टम भी इवेंट में पेश किया सकता है।

iPhone X और iOS 11 की शुरुआत के बाद से iOS पर कंट्रोल सेंटर वहीं पुराना वाला चल रहा है। रिपोर्ट की मानें तो Apple अपने अगले अपडेट में iOS 17 के कंट्रोल सेंटर के लिए महत्वपूर्ण अपडेट ला सकता है। हालांकि इवेंट अगले महीने शुरू होने की उम्मीद है।