• Wed. May 8th, 2024

दिल्ली के अलावा इन राज्यों में होगी बारिश

Jun 20, 2023 ABUZAR

देश की राजधानी दिल्ली-एनसीआर में बीते दो दिन से झमाझम बारिश हो चुकी है। इस बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिल गई है। चक्रवाती तूफान बिपरजॉय की वजह से गुजरात, राजस्थान, एमपी सहित कई राज्यों में बारिश होना शुरू हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार आगे दो दिनों तक इन राज्यों में बारिश होने वाली है। इसके साथ ही आंधी का भी अलर्ट जारी हो गया है।

और यूपी में गर्मी और हीटवेव ने 100 से ज्यादा लोगों की जान चली गई। इसके अलावा केरल, तमिलनाडु, असम में मूसलाधार बारिश होने से कई इलाके जलमग्न हो गए है। कुछ जगह बाढ़ की स्थिति बनी चुकी है।

दिल्ली-NCR में फिर झमाझम बारिश

दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह भी बारिश हुई। इससे भीषण गर्मी की तपिश से काफी राहत मिली है। राजधानी का मौसम खुशनुमा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में मंगलवार 20 जून को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। साथ ही दिनभर तेज हवाओं के साथ बारिश को उम्मीद है

मौसम विभाग के अनुसार असम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पश्चिम मध्य प्रदेश में बारिश होने की संभावना बनी हुई है। इसके अलावा तमिलनाडु, कर्नाटक,आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल और पश्चिमी हिमालय में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश के आसार है। मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने को उम्मीद है।

तेज हवा, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

आईएमडी के अनुसार जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में अगले दो दिनों तक (22 जून) मौसम सामान्य रहने वाला है। वहीं इस दौरान हिमाचल प्रदेश में तेज हवा चलेगी, उत्तराखंड में बारिश की संभावना मानी जा रही है। वहीं पंजाब-हरियाणा में आज तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। यूपी में भी ऐसा ही मौसम रहने वाला है। बिहार में भी विभाग ने बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई है। इसके चलते विभाग ने लोगों को अलर्ट रहने का भी निर्देश मिल गया है।

हीटवेव का अलर्ट

बीते कुछ दिनों से उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर जारी हो चुका है। ओडिशा और झारखंड में फिलहाल अभी कोई राहत मिली नजर नहीं आ रही है। मौसम विभाग ने दोनों राज्यों में हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। ओडिशा में सोमवार 19 जून को कई राज्यों का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया। वहीं झारखंड में अधिकतम तापमान 40 डिग्री और इससे ज्यादा हो चिका है।