• Sat. Apr 20th, 2024

जीएसटी कलेक्शन में रच दिया इतिहास, टूटे सभी पुराने रिकार्ड

May 3, 2023 ABUZAR

नई दिल्ली: मोदी सरकार को अप्रैल महीने में रिकॉर्डतोड़ कमाई होना शुरु हो गई है। गुड्स एंड सर्विस टैक्स यानी GST देश में पहली बार 1 जुलाई, 2017 को लागू हो गया था। पिछले करीब 6 साल में पहली बार अप्रैल-2023 में रिकॉर्ड जीएसटी वाला कलेक्शन हो चुका है। GST कलेक्शन कलेक्शन के आंकड़े सामने आ गए हैं जिसके मुताबिक अप्रैल में जीएसटी कलेक्शन 1.87 लाख करोड़ तक पहुंच गया है।

जो अब तक का ऐतिहासिक रिकॉर्ड माना जा रहा है। बीते अप्रैल के मुकाबले इस अप्रैल में जीएसटी कलेक्शन में 19,495 करोड़ रुपये ज्यादा जीएसटी की वसूली की गई है। वित्त वर्ष 2022-23 में डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन सरकार के अनुमान से अधिक रहा। इंटीग्रेटेड GST कलेक्शन भी 82,900 करोड़ रुपए से बढ़ने के बाद 89,200 करोड़ रुपए हो चुका है।

वित्त मंत्रालय ने जीएसटी वसूल के डाटा जारी करने के बाद बताया कि अप्रैल 2023 में जीएसटी कलेक्शन बीते साल के अप्रैल महीने के मुकाबले 12 फीसदी अधिक हो चुका है। बीते वर्ष अप्रैल 2022 में जीएसटी कलेक्शन 1,67,540 करोड़ रुपये पर बना हुआ था। अप्रैल के मुकाबले इस अप्रैल में जीएसटी कलेक्शन में 19,495 करोड़ रुपये ज्यादा जीएसटी तक वसूला गया है।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, केवल 20 अप्रैल को ही 68,228 करोड़ रुपए का टैक्स कलेक्शन हो चुका है। यह एक दिन होने वाला अब तक का सबसे बड़ा टैक्स कलेक्शन माना जा रहा है। केवल इस दिन 9.8 लाख करोड़ रुपए का ट्रांजैक्शन किया गया था।