• Sun. May 5th, 2024

सऊदी के बाद पाकिस्तान में बिना पुरुष रिश्तेदार के महिलाएं कर पाएंगी हज

Jun 17, 2023 ABUZAR

पाकिस्तान में महिलाओं को विशिष्ट परिस्थितियों में बिना महरम (पुरुष रिश्तेदार) के हज करने के लिए इस्लामिक विचारधारा परिषद (सीआइआइ) द्वारा आधिकारिक तौर पर अनुमति मिल गई है।

सीआइआइ प्रवक्ता के हवाले से जियो न्यूज ने कहा है कि फिकाह-ए-जाफरिया, मलिकी और शफी के विचार और शरीयत के अनुसार, एक महिला को बिना पुरुष रिश्तेदार के भी हज करने की अनुमति मिल जाती हैं।

बिना मरहम हज पर जा सकती है महिलाएं

अब कोई भी महिला जिसके पास माता-पिता या पति की अनुमति है वो बिना महरम हज पर जा सकती हैं। इस्लाम में महरम वो पुरुष होता है जो महिला का पति या खून के रिश्ते में रही है।

सऊदी अरब में पिछले साल ही हज के नियम में बदलाव के बाद महिलाओं को अकेले हज पर जाने की अनुमति मिली थी। इससे पूर्व महिलाएं महरम के साथ ही हज पर किया सकता है।