• Sat. Apr 27th, 2024

अफगानिस्तान में बाढ़ का कहर

Jul 28, 2023 ABUZAR

मौसम का मिज़ाज भी बड़ा ही अजीब होता है। कब करवट ले ले, पता ही नहीं चल रहा है। आजकल वैसे भी मौसम अक्सर ही अलग-अलग करवटें लेना शुरू हो जाता है। ऐसा ही कुछ अफगानिस्तान में भी देखने को मिल रहा है। कुछ समय पहले तक जहाँ अफगानिस्तान में कई जगहों पर सूखा पड़ना शुरू हो गया था। अब अचानक से ही भीषण बाढ़ का मंज़र देखा गया है। जी हाँ, आपने सही पढ़ा। अफगानिस्तान में कई जगहों पर पिछले एक हफ्ते से बाढ़ का कहर देखा गया है।

अफगानिस्तान में बाढ़ का कहर

अफगानिस्तान में बाढ़ का कहर देखने को मिल रहा है। देश के कई हिस्सों में पिछले एक हफ्ते से बाढ़ ने सबको परेशान किया हुआ है। और इसकी वजह से लोगों पर भी मुसीबतें आ रही हैं। रिपोर्ट के अनुसार पिछले एक हफ्ते में बाढ़ की वजह से अफगानिस्तान में अब तक करीब 50 लोगों की मौत हो चुकी है। साथ ही 70 से ज़्यादा लोग बाढ़ की वजह से घायल हो गए हैं। इतना ही नहीं, बाढ़ की वजह से पिछले एक हफ्ते में 40 से ज़्यादा लोग लापता हो गए हैं। लापता लोगों की तलाश जारी हो चुकी है।

अफगानिस्तान में तालिबान के नेतृत्व वाले प्राकृतिक आपदा प्रबंधन राज्य मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि काबुल, गजनी, नूरिस्तान, मैदान वर्दक, कुनार, खोस्त, नंगरहार, पाकिता, हेलमंद और पक्तिका में बाढ़ आई हुई है और इससे प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों पर बुरा असर पड़ना शुरू हो गया है।

कई घर हुए जलमग्न, यातायात व्यवस्था ठप्प

अफगानिस्तान में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कई घर जलमग्न हो चुका है। घर ही नहीं, कई दुकानों, ऑफिसों और दूसरी इमारतों में भी पानी भर गया है। साथ ही यातायात व्यवस्था भी ठप्प हो गई है। लोगों को कहीं भी आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है।