• Sat. Apr 20th, 2024

बंद होगा ₹2000 के नोट का मुद्राचलन

May 19, 2023

मुंबई: भारतीय रिज़र्व बैंक ₹2000 के नोट का मुद्राचलन वापस लेगा। परंतु अभी चल रहे नोट अमान्य नहीं होंगे। आपको बता दें कि 2000 का नोट नवंबर वर्ष 2016 में बाजार में आया था। तब भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 व 1000 के नोट बंद कर दिए थे। इसके स्थान पर नए पैटर्न में 500 का नया नोट तथा 2000 का नोट जारी किया गया था। आरबीआई ने वर्ष 2018-19 से ही 2000 के नोटों की छपाई को पहले ही बंद कर चुका है।

आरबीआई ने समस्त भारतीय बैंकों को 23 मई 2023 से लेकर 30 सितंबर 2023 तक 2000 के नोट को बदलने के निर्देश दिए हैं। एक बार में बीस हजार रुपए कीमत के अधिक के नोट नहीं बदल पाएंगे। परंतु, बैंक खाते में इन नोटों को जमा करने पर कोई सीमा नहीं होगी। अभी से ही भारतीय बैंक 2000 के नोट जारी नहीं करेंगे।

अमन ठाकुर – हिमाचल प्रदेश