• Tue. Apr 16th, 2024

राजस्थान में वीकएंड लॉकडाउन लागू

कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रदेश में शनिवार रविवार फुल लॉकडाउन की घोषणा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा कर दी गयी है। शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू रहेगा। डिलीवरी सेवाएं जैसे दूध, फल, सब्जी, फूड्स आदि जो रात आठ बजे तक चल रही थी वह भी शुक्रवार के बाद शाम 6 बजे से बन्द रहेंगी। ज्ञातव्य है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है इसे लेकर गहलोत सरकार चिंतित है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री गहलोत ने मोदी जी को पत्र लिखकर कोरोना वेक्सीन की कमी के बारे में भी अवगत करवाया था और साथ ही वेक्सीनेशन के लिए उम्र सीमा घटाने का भी अनुरोध किया था। वीकएंड लॉकडाउन की घोषणा मुख्यमंत्री ने देर रात की।

-निरंजन चौधरी, जयपुर।