• Mon. Mar 18th, 2024

बिहार में जदयू नेता के भतीजे की हत्या 

Nov 14, 2022

बिहार के आरा जिला में जदयू नेता के भतीजे की हत्या से लोगो का गुस्सा फूटा। परिजन और स्थानीय लोग आक्रोश में सड़क के बिचो बिच शव रख कर जाम लगा दिया। घटना स्थल पर जाँच के
लिए शाहाबाद क्षेत्र के डीआईजी के क्षत्रनील सिंह पहुँचे। क्षत्रनील सिंह ने आश्वासन दिया है कि जल्द आरोपियोको गिरफ्तार कर लिया जायेगा। वही दूसरी तरफ क्षेत्र मे दिन प्रतिदिन आपराधिक मामलों में बढ़ोतरी की जानकारी मिल रही है। इंस्पेक्टर की लापरवाही का मामला सामने आया है डीआईजी ने अनिल कुमार को तत्काल निलम्बित किया है उन्होंने बताया कि नगर थानाक्षेत्र प्रभारी को लापरवाही के मामले मे सस्पेंड किया है। इस मामले
में पुलिस के हाथ कई अहम सुराग भी मिले हैं हम आपको बता दे शनिवार शाम को हथियारबंद अपराधी ने जदयू नेता भीम सिंह पटेल के भाई और भतीजे को गोली मार दिया है इसमें जदयू नेता के भाई अमरजीत पटेल की हालत गंभीर बताया जा रहा है। जबकी उनके भजिते आकाश कुमार उम्र 30 बर्ष थी उनकी मौत घटना स्थल पर ही हो गयी। इससे परिजन और स्थानीय लोगों का आक्रोश दिखा लोगो ने शिव गंज मोड मे दुर्गा मंदिल के पास आगजनी कर जम कर हंगामा किया।

रिपोर्ट- वंशिका सिंह