• Tue. Mar 19th, 2024

इन राज्यों में उप चुनाव की जारी हुई तारीख, 8 दिसंबर को नतीजे होंगे घोषित

Nov 5, 2022

लखनऊ: चुनाव आयोग (Election Commission) ने देश के पांच राज्यों की विधानसभा और लोकसभा सीटों पर उपचुनाव को लेकर ऐलान कर दिया है। इन सभी सीटों पर पांच दिसम्बर को मतदान होने जा रहा है। जबकि आठ दिसम्बर को परिणाम आने जा रहे हैं। बता दें कि ओडिशा, राजस्थान, बिहार, यूपी और छत्तीसगढ़ की एक-एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने जा रहा है। जबकि यूपी की मैनपुरी लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव होने वाला है।

बता दें कि ओडिशा की पदमपुर विधानसभा सीट, राजस्थान की सरदारशहर, बिहार की कुर्हनी, छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर और यूपी की रामपुर विधानसभा सीट पर पांच दिसंबर को उपचुनाव होना बाकी रह गया है। इन सभी पांच विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट के परिणाम आठ दिसंबर को आने जा रहे हैं।

लोकसभा और विधानसभा सीटों पर होने वाले उप चुनाव का नोटिफिकेशन 10 नवंबर को जारी होने जा रहा है। जबकि 17 नवंबर उम्मीदवारों के नामांकन की आखिरी तारीख का ऐलान किया जाना है। नामांकन जांच की आखिरी तारीख 18 नवंबर है, जबकि 21 नवंबर को नामांकन वापसी की आखिरी तारीख मानी जा रही है।

इसके बाद पांच दिसम्बर को इन सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं। वहीं परिणाम आठ दिसंबर को आने जा रहा है। बता दें कि चुनाव आयोग को इन सीटों पर 10 दिसंबर तक चुनावी प्रक्रिया पूरी होने जा रही है।

जानकारी के मुताबिक मैनपुरी लोकसभा सीट से 2019 में समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने जीत हासिल किया था। लेकिन अक्टूबर महीने में उनका निधन हो गया था। जिसके बाद यह सीट खाली हो चुकी है।

मैनपुरी लोकसभा सीट यादव परिवार का गढ़ मानी जा रही है। और माना जा रहा है कि इस सीट से यादव परिवार के सदस्य तेज प्रताप यादव चुनाव लड़ने को तैयार हो गए हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में भी मुलायम सिंह यादव ने मैनपुरी लोकसभा सीट से जीत प्राप्त करने में कामयाब हो गए थे। लेकिन उन्होंने इस्तीफा दे दिया था, क्योंकि उन्होंने आजमगढ़ लोकसभा सीट से भी जीत हासिल की थी। बता दें कि एमसीडी के चुनाव भी 4 दिसंबर को होने जा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश की रामपुर विधानसभा सीट आजम खान के अयोग्य करार देते ही सीट खाली हो चुकी है। दरअसल उन्हें हेट स्पीच के मामले में 3 साल की सजा सुनाई जा चुकी है, जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने उनकी विधानसभा सदस्यता भी रद्द करने की बात कही है। आजम खान 2022 विधानसभा चुनाव में रामपुर शहर सीट से विधायक चुन लिया गया था।

अंज़र हाशमी, उत्तर प्रदेश