• Sat. Jul 27th, 2024

भारत मे अब टीककरण ही एकमात्र उपाय बचा हैं: डॉ. फाउची

May 10, 2021 Reporters24x7 ,

भारत इस समय महामारी के कहर से जूझ रहा है और इस समय अन्य देशों को इसकी मदद के लिए आगे आना चाहिए। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रमुख चिकित्सा सलाहकार फाउची ने एबीसी न्यूज को दिए इंटरव्यू में कहा इस महामारी का पूरी तरह से खात्मा करने के लिए लोगों का टीकाकरण किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीन निर्माता देश है। जिसे न केवल भीतर से बल्कि बाहर से भी अपने संसाधन मिल रहे हैं। उन्होंने कहा यही कारण है कि अन्य देशों को या तो भारत को उनके यहां टीका निर्माण में सहायता देनी चाहिए या टीके दान करने चाहिए। डॉ. फाउची ने एक सवाल के जवाब में कहा कि भारत को तत्काल अस्थायी अस्पताल बनाने की जरूरत है जैसा करीब एक साल पहले चीन ने किया था। उन्होंने कहा आपको ऐसा करना ही होगा। आप अस्पताल में बिस्तर नहीं होने पर लोगों को गलियों में नहीं छोड़ सकते। ऑक्सीजन के हालात बेहद नाजुक हैं।

सतीश कुमार (ऑपेरशन हेड साउथ इंडिया)