• Fri. Apr 26th, 2024

कोविड-19 अपडेट: अब उत्तर के साथ दक्षिण मे भी बढने लगे कोरोना के मामले

May 7, 2021 Reporters24x7 ,

भारत के उत्तरी भाग मे कोहराम मचाने के बाद अब कोरोना ने दक्षिण पर भी पैर जमा दिए हैं। मामले इतने तेजी से बढ रहे हैं की भला जाएं तो कहा जाएं ऐसी स्थिती हो चुकी हैं। अतिरिक्त सचिव स्वास्थ्य आरती आहूजा ने बताया है कि कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, हरियाणा, ओडिशा और उत्तराखंड में अब नए मामलों की संख्या बढ़ रही है।शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्‍या ने 4 लाख के आंकड़े को पार किया है जबकि अब तक देश में तीन बार ऐसा हुआ है जब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्‍या 4 लाख से अधिक हुई है। पिछले 24 घंटे के आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो देश में कोरोना के 4 लाख 14 हजार 182 मामले सामने आए हैं जबकि इस दौरान 3,920 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। बुधवार की बात करें तो देश में कोरोना के 4 लाख 12 हजार 262 पॉजिटिव केस सामने आए थे। जबकि 3,980 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। अब AAIMS के वरिष्ट डॉक्टर ने ये एलान कर दिया हैं अब भारत सरकार को लगाना होगा संपूर्ण लॉकडाउन। उन्होंने आगे कहा अब इसके सिवाय और कोई उपचार नही दिख रहा हैं। अगर और देरी की तो लाशों का अंबार लग जायेगा और सरकार भी इस बात को पूर्णता जानती हैं।

सतीश कुमार (ऑपेरशन हेड, साउथ इंडिया)