• Thu. Apr 25th, 2024

पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह का 82 साल की उम्र में निधन

नई दिल्ली: राष्ट्रीय लोक दल प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री का गुरुवार के दिन सुबह निधन हो गया। चौधरी अजीत सिंह की 82 साल थी जिन्होंने गुड़गांव के अस्पताल में आखरी सांस ली। वे 20 अप्रैल से कोरोना संक्रमित हो गए थे। उनको निमोनिया के अलावा फेफड़ों में इन्फेक्शन भी हो गया था। बताया जा रहा है की पिछले दो दिनों से तबियत ठीक नहीं थी। उनके निधन की जानकारी बेटे ने सोशल मीडिया पर साझा किया। अजीत सिंह का पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति से गहरा संबंध था। उनको जाटों का बड़ा नेता नेता माना जाता रहा और वे कई बार केंद्रीय मंत्री भी रह चुके थे। पिछले 2 चुनाव के दौरान राष्ट्रीय लोक दल का ग्राफ काफी नीचे हो गया था। वे अपने गढ़ बागपत से चुनाव हार गए थे। उनके पुत्र जयंत चौधरी भी मथुरा में लोकसभा चुनाव हार गए थे।
अंज़र हाशमी