• Fri. Apr 19th, 2024

भारत मे कोरोना के मामलो मे आई गिरावट, फिर भी बनाया रिकार्ड

भारत में आज 3 लाख 55 हज़ार नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। कहने को ये आंकड़े कम नही हैं पर 1 मई की स्थिति से बेहतर समझा जा सकता हैं। क्योंकि जिस तेज़ी से संक्रमण बढ़ रहें थे। ऐसा लग रहा था मामले 10 लाख के आस पास हो। पर कुछ दिन से संक्रमण मे कटौती हुईं है। पर इसके साथ भारत ने एक नया रिकार्ड बना दिया हैं। संक्रमित लोगों की संख्या दो करोड़ के पार पहुंच गई है। भारत अब दुनिया का दूसरा ऐसा देश है जहां कोरोना के कुल मरीज 2 करोड़ से ज्यादा हो गए हैं। पहले संक्रमितों की संख्या एक लाख से एक करोड़ तक पहुंचने में 360 दिन लगे थे। मतलब चार माह में कोरोना के मामले दो गुने हो गए। इससे हम इसकी तीव्रता को समझ सकते हैं कि कितनी तेजी से संक्रमण एक दुसरे से तीसरे पर फैलता है।

-सतीश कुमार (ऑपेरशन हेड साउथ इंडिया)