• Sat. Feb 8th, 2025

नक्सलवाद: बीजापुर मुठभेड़ में पांच जवान शहीद, दर्जन भर घायल

Apr 3, 2021 Reporters24x7 , ,

बीजापुर छतीसगढ़ के जोनगुड़ा के जंगलों में नक्सलियों से हुई भीषण मुठभेड़ में पांच जवान शहीद हो गए और करीब एक दर्जन से अधिक घायल हो गए है। मुठभेड़ करीब चार घण्टे तक चलती रही। घायल जवानों को बाहर निकालने के लिए मोके पर एम्बुलेंस और हेलीकॉप्टर भेजे गए हैं। डीजीपी और नक्सल रोधी अभियान के विशेष डीजी अशोक जुनेजा ने उच्च स्तरीय बैठक ली है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने जवानों को बेहतर मेडिकल उपलब्ध करवाने का आदेश दिया है। सूत्रों के अनुसार बीजापुर के जंगलों में दुर्दांत नक्सलियों के छिपे होने की खबर मिलते ही 420 जवानों को ऑपरेशन के लिए भेजा गया था। वहां घात लगा कर बैठे नक्सलियों ने जवानों को चारों तरफ से घेर कर गोलीबारी शुरू कर दी। जिसमें पांच जवान शहीद हो गए और दर्जन भर घायल हो गए है। स्थिति अभी पूर्णतया स्पष्ट नही है।