• Sat. May 4th, 2024

स्वीडन में एक किशोर की मौत

Jun 11, 2023 ABUZAR

स्वीडन के स्टॉकहोम में शनिवार को हुई गोलीबारी में एक 15 साल के किशोर की जान चली गई, जबकि अन्य तीन घायल हो गए

शनिवार को शाम दक्षिणी स्टॉकहोम के एक चौराहे के पास गोलीबारी होने की सूचना मिल गई है। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल पर बंदूक की गोली से घायल हुए लोग मिल चुके हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, स्टॉकहोम में हुई गोलीबारी में एक किशोर की मौत हो गई, जबकि अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उन्होंने बताया कि गोलीबारी के एक घंटे के भीतर स्टॉकहोम के दक्षिण में एक कार का पीछा करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसी के साथ ही पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास की जांच शुरू किया गया है।

इससे पहले शुक्रवार को स्टॉकहोम में दो अलग-अलग गोलीबारी में तीन अन्य लोग घायल हो गए। स्वीडन ने हाल के वर्षों में गोलीबारी और बम विस्फोटों की वृद्धि पर लगाम लगाने के लिए संघर्ष कर दिया है। पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, देश ने 2022 में 391 गोलीबारी की घटनाओं को दर्ज किया। जिनमें से 62 घटनाएं घातक हो गया था।