• Thu. May 9th, 2024

Rohit Sharma ने बनाया शानदार रिकार्ड

Jun 11, 2023 ABUZAR

नई दिल्ली:भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच लंदन के द ओवल मैदान में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाने वाला है। इमैच के चौथे दिन भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने एक नया कीर्तिमान हासिल किया है।

उन्होंने दूसरी पारी के दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट का एक शानदार रिकॉर्ड अपने नाम किया। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रनों के मामले में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) से आगे निकाला गया है।

दरअसल, रोहित शर्मा (Rohit Sharma) सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन बनाने के मामले में पांचवें भारतीय बन गए है। उनसे पहले एमएस धोनी (MS Dhoni) के नाम ये उपलब्धि मानी जा रही थी। बता दें कि धोनी ने अपने करियर में तीनों फॉर्मेटों में कुल 523 पारियों में 17092 रन बनाए। हालांकि, रोहित ने उनके इस आंकड़े को पार करते हुए पांचवे स्थान पर कब्जा किया गया है।

रोहित शर्मा ने महज 43 रन बनाते ही इस स्पेशल क्लब में एंट्री की। इस क्लब में सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली जैसे दिग्गजों का नाम शामिल हो चुके हैं। रोहित शर्मा के 461 अंतरराष्ट्रीय पारी में अब कुल 17105 रन हो गए हैं। उनका इस दौरान औसत 42.7 माना जा रहा है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज
1. सचिन तेंदुलकर- 34357 रन
2. विराट कोहली- 25380 रन

3. राहुल द्रविड़- 24064 रन

4, सौरव गांगुली- 18433 रन

5. रोहित शर्मा- 17115 रन

भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलियाई टीम द्वारा दिए गए 444 रन के लक्ष्य के जवाब में तेज शुरूआत कर दिया था। कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल शानदार फॉर्म में नजर आ रहे थे, लेकिन 8वें ओवर में गिल के रूप में टीम इंडिया को पहला झटका लगा। गिल 18 रन बनाकर आउट हो चुके हैं।

इसके बाद रोहित शर्मा 43 रन बनाकर आउट हुए। चेतेश्वर पुजारा का बल्ला ज्यादा नहीं चला और वह एक गलत शॉट खेलकर 27 रन बनाकर आउट हो गए। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक कोहली 44* और रहाणे 20* रन बनाकर लौट हो चुका है।