• Thu. May 9th, 2024

मूडीज ने भारतीय अर्थव्यवस्था की वृर्द्धि वाली बात कबूली

Nov 16, 2023 ABUZAR

विश्व प्रसिद्ध ग्लोबल रेटिंग एजेंसी मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने साल 2023 के लिए भारत को लेकर आर्थिक वृद्धि दर को लेकर अपनी नई रिपोर्ट पेश कर दिया है। जानकारी के मुताबिक भारत की अर्थव्यवस्था 2023 के अंत तक 6.7 फीसदी से अपनी बढ़त बरकरार रखने वाली ह । मूडीज का मानना है कि देश में मजबूत घरेलू मांग की वजह से निकट भविष्य में वृद्धि की रफ्तार कायम रहेगी। बता दें कि भारत की आर्थिक वृद्धि दर जून तिमाही में 7.8 फीसदी रही। वहीं, मार्च तिमाही में यह 6.1 फीसदी पर पहुंच गया था।

मूडीज ने बताया कि, ‘‘हमें उम्मीद है कि भारत की वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वृद्धि दर 2023 में करीब 6.7 फीसदी, 2024 में 6.1 फीसदी और 2025 में 6.3 फीसदी बढ़ेगी। प्रतिकूल वैश्विक आर्थिक पृष्ठभूमि के कारण निर्यात कमजोर हो सकती है।

मूडीज ने अपने ‘वैश्विक वृहद आर्थिक परिदृश्य-2024-25’ में कहा कि घरेलू मांग में सतत बढ़ोतरी भारत की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ने जा रही है। घरेलू खपत व ठोस पूंजीगत व्यय और सेवा क्षेत्र की गतिविधि में तेजी से देश की आर्थिक वृद्धि मजबूत रही है।