• Sun. Sep 28th, 2025

लो बीपी से हो सकता है ये नुकसान

Jul 4, 2023 ABUZAR

यदि आपका भी ब्लड प्रेशर ज्यादातर लो हो जाता है, तो ऐसी स्थिति में आपको संभल जाना की जरूरत है। क्योंकि बीपी का बार-बार ज्यादा या कम होना खतरे का संकेत है। इससे ऑर्गन फेल भी हो सकता है और दिल का दौरा पड़ने जैसी गंभीर परिस्थित भी मानी जात है।

लो ब्लड प्रेशर या मेडिकल भाषा में इसे हायपोटेंशन भी कहा जाता है। लो बीपी वाले मरीज अधिकतर अपने आप को इग्नोर किया जाता है। क्योंकि वे इसे इतना खतरनाक नहीं मानते हैं। जबकि ये बिल्कुल गलत है। यदि आपका बीपी 90 और 60 से काम रहता है तो आप लो बीपी के श्रेणी में आते रहते हैं ।

इसके पीछे ढेरों कारण हो सकते हैं। जैसे कि पर्याप्त मात्रा में पानी न पीना,पानी की कमी, अत्यधिक दवाइयों का बुरा असर, किसी भी प्रकार का स्ट्रेस, खाना सही तरीके से न खाना या ये जेनेटिक भी मानक जा रहा है।

लो ब्लड प्रेशर(Low Blood Pressure) आपको दिल की होने वाली बीमारियों का भी संकेत देता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि खून का बहाव यानी फ्लो सीधे-सीधे तौर पर दिल की पम्पिंग की क्रिया पर निर्भर हो जाता है। दिल की दिक्कतें शरीर में बहुत सारी समस्याएं खड़ी करा सकती हैं। क्योंकि अंगों तक यदि पर्याप्त खून नहीं पहुंचेगा। तो वे अंग धीरे-धीरे काम करना बंद हो जाता है।

Symptoms of low bp लो बीपी के लक्षण क्या हैं
– आपको यदि बहुत ज्यादा चक्कर आते हैं तो ऐसे में अपना बीपी समय-समय पर जरूर चेक करते रहना चाहिए।
– यदि आंखों के सामने काला पन छा जाए या अंधेरा सा दिखने लगे तो यह भी लो बीपी का लक्षण है।
– खाना अच्छा न लगना, या भूख समय पर न लगना लो बीपी का लक्षण है।
– उल्टी जैसा फील होना।
– बिना कुछ करे थकान हो जाना,या जल्दी -जल्दी थक जाना। यदि ऐसा आपके साथ होता है तो बीपी जरूर चेक करें।
– कभी-कभी सांस लेने में कठिनाई महसूस होती है। ये भी बीपी लो होने का कॉमन लक्षण में से एक है।
– यदि आपको चलते-चलते कुछ भी अच्छे से न दिखे या धुंधला दिखाई देना भी ब्लड प्रेशर लो का लक्षण हो सकता है।