• Sat. Jul 27th, 2024

कर्नाटक चुनाव परिणाम में कांग्रेस को बढ़त

May 13, 2023 ABUZAR ,

नई दिल्ली: कर्नाटक में वोटों की गिनती जारी हो चुकी है। शुरुआती रुझान में कांग्रेस स्पष्ट बहुमत हासिल करने नजर देखने को मिली है। नतीजों से उत्साहित हो कर कांग्रेस के कार्यकर्ता काफी उत्सुक लग रहे हैं । दूसरी ओर पार्टी ने सरकार बनाने को लेकर शुरुआत कर दी है। कर्नाटक में जीते हुए विधायकों को सीधे बेंगलुरु पहुंचने का निर्देश मिल चुका है। इसके लिए बकायदा तीन जगहों पर हेलीकॉप्टर भेंजे जा चुके हैं। कांग्रेस पार्टी से जुड़े सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कल 12 बजे विधायकों की एक मीटिंग बुलाई जा चुकी है। जिसमें सीएम पद के उम्मीदवार का नाम तय किया जाएगा। दूसरी ओर बात इस समय तक की गिनती की करें तो तीन घंटे की गिनती के बाद कांग्रेस अभी 116 सीटों पर बढ़त हो गई है। कर्नाटक में भाजपा का तिलिस्म टूट गया है। पार्टी अभी 72 सीटों पर आगे चल रही है। 224 सीटों वाले कर्नाटक में सरकार बनके लिए 113 सीटों पर जीत हासिल करना अहम माना जा रहा है।

अब तक की काउंटिंग में कर्नाटक में कांग्रेस जीत की ओर बढ़ना शुरू हो गई है। ऐसे में कांग्रेस नेता DK शिवकुमार विधायकों से एक एक कर फोन पर संपर्क में हैं। कांग्रेस के विधायक दल की बैठक कल होने वाली है। दूसरी ओर ऑपरेशन लोटस से बचने से लिए कांग्रेस पहले से पूरी मुस्तैदी दिखा दे रही है। दूसरी ओर बीजेपी नेता जेडीएस नेतृत्व के संपर्क में लगातार बने रहे हैं।