• Sat. May 18th, 2024

इंडोनेशिया में भूकंप से मचा कहर

Sep 28, 2023

दुनियाभर में भूकंप के मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं। पिछले एक साल में दुनियाभर में भूकंप के मामलों में बढ़त देखी गई है। हर दिन एक से ज़्यादा भूकंप आ रहे हैं और वो भी अलग-अलग जगह पर मौजूद है। भूकंपों की इस लिस्ट में आज एक और नया मामला जुड़ गया है। यह भूकंप इंडोनेशिया (Indonesia) में आ गया था। इंडोनेशिया में अक्सर ही कई भूकंप आते हैं। आज इंडोनेशिया में सनाना से 112 किलोमीटर साउथईस्ट में भूकंप आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.9 पर पहुंच गया। इंडोनेशिया में यह भूकंप भारतीय समयानुसार आज, गुरुवार, 28 सितंबर को दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर आया।

 

इंडोनेशिया में आज आए इस भूकंप की गहराई 9.2 किलोमीटर रही। लोकल जियोफिज़िक्स एजेंसी ने भी इस भूकंप की पुष्टि हो गई थी।

नहीं हुआ नुकसान

इंडोनेशिया में आज आए इस भूकंप की वजह से कोई नुकसान नहीं हुआ। हालांकि भूकंप की वजह से धरती ज़रूर कांपी और लोगों को इसका असर भी महसूस हुआ।

भूकंप के मामलों का बढ़ना है चिंताजनक

पिछले एक साल में दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ रहे हैं। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखे गए हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मचना शुरू हो गई। पिछले साल इंडोनेशिया में आए भूकंप और इस साल तुर्की (Turkey) और सीरिया (Syria) में आए भूकंप ने काफी तबाही मचाई थी। कुछ दिन पहले 8 सितंबर को ही मोरक्को (Morocco) में आए भूकंप ने भी काफी तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंताजनक बताया गया है।