• Thu. Apr 25th, 2024

प्रथम चरण: दो राज्यों की 77 सीटों पर मतदान आज

वर्तमान में पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार प्रसार जारी है जिनमे से दो राज्यों असम और बंगाल की 77 सीटों पर आज पहले चरण का मतदान जारी है। जिसमे से पश्चिम बंगाल की 30 और असम की 47 सीटों पर मतदान होना है। बंगाल के पोताशपुर में पुलिस पर हमला जैसी हिंसात्मक खबर है जिसमे एक सब इंस्पेक्टर घायल हो गया। बंगाल में लगभग 75000 पुलिसकर्मियों को मतदान के लिए तैनात किया गया है। बंगाल चुनाव में करीब 21 महिलाएं भी अपना भाग्य आजमा रही है। वही असम के पहले चरण के मतदान वाली एक सीट से असम के मुख्यमंत्री भी चुनाव लड़ रहे है। असम में कुल 126 सीटो पर मतदान होना है जिसमे से 47 सीटों पर पहले चरण में मतदान हो रहा है। मतदान के लिए covid-19 के नियमो का पालन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने असम के लोगों से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने की अपील की है। वहीं किसान नेता राकेश टिकैत ने मतदाताओं से नक्कालों से सावधान रहने और देशहित में मतदान करने की अपील की है।