• Fri. May 3rd, 2024

IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स ने जीता मुकाबला, केकेआर को 4 विकेट से हराया

Apr 20, 2023 ABUZAR

IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स को आखिरकार आईपीएल 2023 की पहली जीत मिली है। दिल्ली कैपिटल्स ने नाइट राइडर्स को 4 विकेटे से हराकर मुकाबला जीत लिया है। दिल्ली की जीत में उसके गेंदबाजों के बाद कप्तान डेविड वार्नर ने शानदार प्रदर्शन है। दिल्ली के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की जिसकी वजह से कोलकाता की टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में कामयाब नहीं हुई।

कोलकाता की ओर से रखे गए 128 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही उतरी दिल्ली कैपिटल्स टीम ने 19.2 ओवर में 6 विकेट पर जीत दर्ज किया। डेविड वॉर्नर ने 41 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से 57 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने 33 गेंदों पर अर्धशतक बनाया था।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत कुछ खास नहीं हुई और 38 के कुल स्कोर पर उसे पहला झटका लग गया था। ओपनर पृथ्वी शॉ लगातार छठे मैच में फ्लॉप हुए थे। पृथ्वी को 13 रन के निजी स्कोर पर वरुण चक्रवर्ती ने बोल्ड कर दिया था।

विकेटकीपर फिलिप साल्ट भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके। साल्ट को अनुकूल रॉय ने अपनी ही गेंद पर कैच कर पवेलियन का रास्ता दिखाया है। मनीष पांडे सेट होने के बावजूद 21 रन बनाकर आउट हो गए। अनुकूल ने उन्हें अपना दूसरा शिकार किया था। अमन खान को नीतीश राणा ने खाता खोले बगैर पवेलियन लौट गया था। अक्षर पटेल 19 रन बनाकर नाबाद रहे थे।

डेविड वॉर्नर आईपीएल में कोलकाता के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हो चुके हैं। उन्होंने इस दौरान रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। जिन्होंने केकेआर के खिलाफ 32 पारियों में अभी तक 1040 रन बना लिया था। वॉर्नर ने 26 पारियों में रोहित के इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

इससे पहले दिल्ली ने टॉस जीतकर कोलकाता को पहले बैटिंग का न्योता दिया था। कोलकाता ने नियमित अंतराल पर विकेट लिया था।जिसकी वजह से उसकी पूरी टीम 20 ओवर में 127 रन पर आल आउट हो गई।

जेसन रॉय ने 39 गेंदों पर 43 रन बनाया था। लिटन 4 रन बनाकर आउट हो गए थे। केकेआर के 3 बैटर ही दहाई का आंकड़ा पूरा किया था।

अंज़र हाशमी-उत्तर प्रदेश