• Fri. May 17th, 2024

बसपा ने छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए की जोरदार तैयारी

Aug 6, 2023

छत्तीसगढ़ में चुनावी बिसात बिछाने में जुटी कांग्रेस-भाजपा से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) आगे निकलना शुरु हो चुकी है। बसपा चुनाव से तीन महीने पहले छह विधानसभा सीट के लिए अपने प्रत्याशी तय हो चुके हैं। बसपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत पोयम ने कहा, सभी छह संभावित प्रत्याशी पार्टी के स्रुपीमो मायावती से मुलाकात की है। दावेदार संभावित मानी जा रही है।

जल्द ही इसकी घोषणा करेंगे। बसपा ने अपने दोनों विधायकों सहित बिलाईगढ़, मस्तुरी, सामरी और अकलतरा विधानसभा सीट से भी प्रत्याशी तय हो चुके हैं। इनकी विधिवत घोषणा जल्द होने वाली है। बसपा ने जैजैपुर विधानसभा से केशव चंद्रा को फिर टिकट देने का फैसला लिया गया है। चंद्रा दो बार के विधायक है। वहीं पामगढ़ की विधायक इंदू बंजारे पहला विधानसभा चुनाव जीतने में कामयाब हुए थे।