• Fri. May 3rd, 2024

भाजपा छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए जारी करेगी सूची

Sep 24, 2023 ABUZAR

विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों की दूसरी सूची भाजपा परिवर्तन यात्रा के बाद जारी करने वाली है। फिलहाल भाजपा में दूसरी सूची के दावेदारों के नामों को लेकर गहन-विचार विमर्श हो रहा है। प्रदेश के शीर्ष नेताओं की माने तो भाजपा की सूची में केंद्रीय शीर्ष नेतृत्व के निर्देश के बाद भाजपा द्वारा तैयार की गई दूसरी सूची में संशोधन होने वाला है। संभावना जताई जा रही है कि परिवर्तन यात्रा का बिलासपुर में 28 सितंबर को समाप्त होने की उम्मीद है।

उम्मीदवारों की सूची जारी होने की उम्मीद है। जानकारी के अनुसार गत 13 सितंबर को भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं की दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ बैठक की गई। इस दौरान दूसरी सूची को लेकर चर्चा की गई। दूसरी सूची में तैयार किए गए पैनल के नामों का मिलान केंद्रीय नेतृत्व द्वारा तैयार किए सर्वे से मेल नहीं रहा।

इसलिए केंद्रीय नेतृत्व ने सूची में सुधार करने को कहा। अब केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक जब भी होने वाली है, उसमें संशोधित सूची पर चर्चा कर नामों पर मुहर लगाई जाएगी। दूसरी सूची में 30 से 35 नामों पर मुहर लगने वाली है। जिसमें ज्यादातर उम्मीदवार बस्तर और सरगुजा विधानसभा क्षेत्र के होंगे। सूची में ज्यादातर नए चेहरे को मौका देने की चर्चा है। साथ में कुछ पुराने चेहरे, जो चुनाव जीत सकते हैं, उन्हें भी टिकट देने की कवायद जारी है।