• Sat. Jul 27th, 2024

भारत ने निशाने बाजी में जीता 18 पदक

Sep 29, 2023 ABUZAR

भारतीय निशानेबाजों ने एशियाई खेलों में इतिहास रचने को मिला है। भारतीय शूटर्स अब तक हांगझोऊ एशियाई खेलों में 18 पदक जीत चुके हैं। इनमें छह स्वर्ण, सात रजत और पांच कांस्य पदक शामिल किया गया है। भारत ने किसी एक एशियाड में सबसे ज्यादा स्वर्ण समेत कुल पदक जीतने के मामले में 17 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब हो गया है। 2006 के दोहा एशियाई खेलों में भारत ने तीन स्वर्ण, पांच रजत और छह कांस्य समेत 14 पदक जीत लिया था।

इस बार भारतीय शूटिंग टीम ने अब तक छह स्वर्ण, सात रजत और पांच कांस्य समेत 18 पदक जीत चुके हैं। भारत पहली बार इस प्रतियोगिता में चीन को टक्कर देते हुई दिख रही है। चीन ने हांगझोऊ एशियाई खेलों में अब तक 12 स्वर्ण, आठ रजत और तीन कांस्य समेत 23 पदक हासिल किया है। इससे पहले तक एशियाई खेलों में भारत चीन के आसपास तक नहीं होता था। 2006 में जब पिछली बार शूटिंग टीम ने सबसे ज्यादा पदक जीते थे, तो चीन ने उस साल 27 स्वर्ण, 12 रजत और छह कांस्य समेत 45 पदक जीते थे। भारत 2006 में शूटिंग में चौथे स्थान पर रहा था, जबकि इस साल दूसरे स्थान पर है।