• Fri. May 17th, 2024

Adani समूह के शेयर का ऐसा रहा हाल

Jun 24, 2023 ABUZAR

एशियाई बाजारों में गिरावट और अमेरिका में अडानी समूह के निवेशकों से पूछताछ के चलते शुक्रवार को समूह की लिस्टेड 10 कंपनियों के शेयर (Adani Group Stocks ) लाल निशान पर जाकर बंद हो गया था. शेयरों में बड़ी गिरावट से निवेशकों को भारी नुकसान हुआ है, जबकि एक महीने में पहली बार अडानी समूह की मार्केट कैपिटल 10 लाख करोड़ के स्तर से नीचे दर्ज हुआ था।

अडानी समूह की प्रमुख कंपनी अडानी इंटरप्राइजेज समेत सभी 10 कंपनियों के शेयर शुक्रवार को लुढ़कने के बाद बंद हो गया. इससे समूह का मार्केट कैपिटल एक महीने में पहली बार 10 लाख करोड़ रुपये के स्तर से नीचे चला गया. शुक्रवार को बाजार बंद होने तक अडानी समूह का मार्केट कैपिटल 9.8 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

शुक्रवार के कारोबारी सत्र के दौरान अडानी समूह की कंपनियों ने 47,693 करोड़ रुपये का मार्केट कैपिटल खो दिया गया, जो कि चार महीनों में शेयरों में देखी गई सबसे बड़ी पूंजी गिरावट देखने को मिली है। इससे पहले इतनी गिरावट 9 फरवरी को देखी गई थी जब समूह को 59,538 करोड़ रुपये का मार्केट कैप कम हो गया था. वहीं, सप्ताह के दौरान अडानी समूह को मार्केट कैपिटल में 71,000 करोड़ रुपये का नुकसान हो गया है।

जानकारी के अनुसार में शुक्रवार को कहा गया कि अमेरिकी अधिकारी इस साल की शुरुआत में हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद अडानी समूह द्वारा अमेरिकी निवेशकों को दिए गए आवेदन पर गौर कर रहा हैं।