• Sat. Apr 27th, 2024

रिलायंस बनी भारत की सबसे मूल्यवान कंपनी

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने फिर से भारत की प्राइवेट सेक्टर की सबसे मूल्यवान कंपनी का खिताब हासिल किया है। मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली इस कंपनी को ‘2022 बरगंडी प्राइवेट हुरुन इंडिया 500’ लिस्ट में पहला स्थान मिला है। इसके साथ ही, अडाणी ग्रुप का कोई भी व्यवसाय शीर्ष दस में प्रवेश नहीं कर पाया है।

‘2022 बरगंडी प्राइवेट हुरुन इंडिया 500’ लिस्ट के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे ऊपर है। इसका मूल्य 16.3 लाख करोड़ रुपए है। टीसीएस 11.8 लाख करोड़ रुपए के साथ दूसरा और HDFC बैंक 9.4 लाख करोड़ रुपए के साथ तीसरा स्थान है।

ये लिस्ट बरगंडी प्राइवेट और हुरुन इंडिया के साथ एक्सिस बैंक की प्राइवेट बैंकिंग ने मिलकर बनाई है। इसमें 30 अक्टूबर 2022 से लेकर 30 अप्रैल 2023 के बीच के डेटा को विश्लेषित किया गया है। ये लिस्ट का दूसरा संस्करण है।

हुरुन ने भारत की प्राइवेट सेक्टर की मोस्ट वैल्युएबल अनलिस्टेड कंपनियों की लिस्ट भी जारी की है। 2022 की शीर्ष-500 कंपनियों में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया 1.92 लाख करोड़ रुपए के साथ पहला स्थान है। एनएसई 2.5 लाख करोड़ रुपए के साथ दूसरा और बायजूस 1.4 लाख करोड़ रुपए के साथ तीसरा स्थान है।

अमन ठाकुर – हिमाचल प्रदेश