• Sat. Apr 27th, 2024

मौसम चेतावनी: कई राज्यों में बारिश एवं ओलावृष्टि की संभावना

Mar 21, 2021

मौसम विभाग के सूत्रों के अनुसार देश की जलवायु में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। मध्यप्रदेश, छतीसगढ़ राज्यों में हल्की बारिश होने की संभावना बन रही है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तरी राज्यो में बर्फ भी गिर सकती है। 21 से 25 मार्च तक मध्य भारत मे बारिश होने के आसार है। पहाड़ी राज्यो में हल्की बर्फबारी हो सकती है। बिहार में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा झारखंड राजस्थान हरियाणा में भी बारिश की संभावना बन रही है।