• Thu. May 2nd, 2024

दिल्ली में बढ़ी सर्दी

Nov 16, 2023 ABUZAR ,

पहाड़ी राज्यों पर बर्फबारी से दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान सहित कई राज्यों में ठंड बढ़ गई है। गुरुवार 16 नवंबर सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से दो डिग्री कम हो चुकी है।

राजस्थान के जयपुर में न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार 15 नवंबर की रात माउंट आबू में पारा 6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। सीकर में 7.5 और चूरू में 9.4 डिग्री सेल्सियस तापमान हो गया है।

मध्य प्रदेश के भोपाल में पिछले 5 दिन के दौरान ​​​​​​तापमान में 4.4 डिग्री की गिरावट आई। गुरुवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक नवंबर के आखिरी हफ्ते तक उत्तर भारत के राज्यों में ठंड और बढ़ेगी।

दूसरी तरफ IMD ने केरल, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और नगालैंड में गुरुवार को बारिश का अलर्ट जारी किया। प्राइवेट वेदर एजेंसी स्काईमेट ने शुक्रवार दोपहर तक तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भारी बारिश की संभावना जताई है।