• Tue. Apr 30th, 2024

न्यूजीलैंड ने टेस्ट सीरीज में किया क्लीन स्वीप, सीरीज में 2-0 से बढ़त बनाने में हुए कामयाब

Mar 20, 2023 ABUZAR ,

नई दिल्ली: न्यूजीलैंड ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में श्रीलंका को पारी और 58 रन से हराने में कामयाब हुए हैं। इसी के साथ न्यूजीलैंड ने सीरीज 2-0 से अपने नाम करने में कामयाब हुए हैं। फॉलोऑन खेलते हुए श्रीलंका ने चौथे दिन दूसरी पारी के दौरान देखा जाए तो 113/2 के आगे खेलना शुरू करने में कामयाब हुए हैं। टीम 358 रन पर ऑलआउट हो चुका है। हेनरी निकोल्स को प्लेयर्स ऑफ द मैच और केन विलियमसन को प्लेयर्स ऑफ द सीरीज मिला है।

श्रीलंका के लिए दूसरी पारी की भी शुरुआत काफी खराब हुई थी। श्रीलंका पहले ही 2 विकेट खो दिया था। चौथे दिन की शुरुआत एंजेलो मैथ्यूज और कुशल मेंडिस द्वारा करने में कामयाब हो गए। श्रीलंका के लिए दूसरी पारी के दौरान धनंजय डी सिल्वा (98), दिनेश चांडीमल (62) और कुशल मेंडिस (50) ने अर्धशतकीय पारी खेल चुके हैं। बॉलिंग में टिम साउदी और ब्लेयर टिकनर को 3-3 विकेट हासिल किया था। वहीं, माइकल ब्रेसवेल को 2, डग ब्रेसवेल और मैट हेनरी को 1-1 विकेट प्राप्त किया है।

न्यूजीलैंड ने दूसरे दिन 4 विकेट खोकर 580 रन के विशाल स्कोर पर अपनी पारी ऐलान किया जाना है। श्रीलंका के लिए पहली पारी की शुरुआत खराब हो गई थी। श्रीलंका पहले ही 2 विकेट हो गया था। तीसरें दिन की शुरुआत में कप्तान दासुन करुणारत्ने और प्रभात जयसूर्या ने शानदार शुरुआत कर लिया था।

एक छोर पर श्रीलंका के कप्तान क्रीज पर जमे हुए थे। दूसरी ओर टीम के विकेट गिर गए थे। प्रभात जयसूर्या 4, एंजेलो मैथ्यूज 1, दिनेश चांदीमल 37, धनञ्जय दे सिल्वा 0, निशान मधुशंका 19, कसुन रजिथा 0 और असिथा फर्नांडो 0 पर आउट हो गए थे। कप्तान करुणारत्ने ने पहली पारी में सबसे ज्यादा 89 रन बना लिया था। बॉलिंग में मैट हेनरी और माइकल ब्रेसवेल को 3-3 विकेट मिले। वहीं, टिम साउदी, डग ब्रेसवेल और ब्लेयर टिकनर को 1-1 विकेट मिल गया था।

विलियमसन और निकोल्स ने बनाया है दोहरा शतक

न्यूजीलैंड की ओर से केन विलियमसन और हेनरी निकोल्स ने दोहरा शतक बना लिया था और 363 रन की विशाल साझेदारी बना दिया थआ। विलियमसन ने 215 और निकोल्स ने नाबाद 200 रन की पारी खेल चुके हैं। विलियमसन का यह 28वां टेस्ट शत गया था। विलियमसन ने 296 गेंदों में 23 चौकों और दो छक्कों की मदद से 215 रन बना लिया था।