• Thu. Mar 28th, 2024

फ्रांस की इंडो-पैसिफिक ओशन्स इनिशिएटिव (IPOI) में हिस्सा लेने की घोषणा

आज भारत और फ्रांस के विदेश मंत्रियों के बीच व्यापार और यूरोपीय संघ को लेकर बातचीत हुई। सूत्रों के अनुसार भारत और फ्रांस के बीच व्यापार तेजी से बढ़ रहा है। इसके अलावा फ्रांस की तरफ से भारतीय विद्यार्थियों को भी लेकर सकारात्मक दृष्टिकोण बनाया गया है, करीब 20 हज़ार विद्यार्थी सन 2025 तक फ्रांस में शिक्षा लेंगे। वर्तमान में यह संख्या करीब 10 हज़ार के आसपास है। इसके अलावा दोनो विदेश मंत्रियों के बीच भारत, फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया के त्रिपक्षीय सम्बन्धो को लेकर भी बातचीत हुई जिसमे हिन्द प्रशांत महासागर की ताकतों के मध्य तालमेल बनाने की बात कही गयी। इसके लिए तीनो देशो के विदेश मंत्रियों की अलग से भी एक बैठक हो सकती है। इसके अलावा अन्य व्यापारिक मुद्दों पर भी बातचीत हुई जिनमे सुरक्षा, मेडिकल, कोरोना आदि प्रमुख हैं। दोनो देशो के मंत्रियों ने भारत और फ्रांस के रिश्तों को एक नई ऊंचाई देने की बात कही गयी।