• Thu. Mar 28th, 2024

प्रकाश सिंह बादल को पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन से पूरे देश में शोक मनाया जा रहा है। केंद्र सरकार ने पंजाब के कद्दावर नेता रहे प्रकाश सिंह बादल के निधन पर दो दिनों का शोक का एलान हुआ है। आज प्रकाश सिंह बादल के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए चंडीगढ़ स्थित शिरोमणि अकाली दल वाले दफ्तर में रखा जाना है। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंच जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर 12 बजे के बाद चंडीगढ़ पहुंचने वाले हैं। जहां शिरोमणि अकाली दल के दफ्तर में उन्होंने प्रकाश सिंह बादल के पार्थिव शरीर को झुककर नमन करने के साथ उनके परिजनों का ढ़ांढस बढ़ाना शुरू कर दिया।

प्रकाश सिंह बादल का अंतिम संस्कार कल यानी कि गुरुवार को उनके पैतृक गांव बादल में होगा। जिसको लेकर तैयारी चल रही है। प्रकाश सिंह बादल देश के सबसे उम्रदराज नेता थे। मंगलवार रात उनका 95 साल की उम्र में निधन हुआ था।

चंडीगढ़ पहुंचकर पीएम मोदी ने प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धांजलि दिया है। इस दौरान पीएम मोदी के सिर पर साफा और चेहरे पर मास्क पहना हुआ था। वो प्रकाश सिंह बादल के परिजनों और करीबियों के बीच रखे उनके पार्थिव शरीर के पास पहुंच गया था। परिक्रमा कर सिर के सामने रुकने के बाद उनको नमन किया गया। फिर प्रकाश सिंह बादल के बेटे सुखबीर सिंह बादल और उनके परिजनों के बीच बैठने के बाद बातचीत की।