पूर्व भारतीय कप्तान और विकेट कीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी आज यानि 7 जुलाई को अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। सात जुलाई 1981 को जन्मे धोनी ने 15 साल के करियर में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। कैप्टन कूल’ के नाम से मशहूर धोनी का दिमाग क्रिकेट के अलावा व्यापार में भी जमकर चल रहा है। उन्होंने कई बड़ी कंपनियों में भी पैसा लगाया है। धोनी काफी समय से पोल्ट्री फार्म के बिजनेस में भी हैं। तो आइए जानते हैं किन बड़े बिजनेस में धोनी ने निवेश कर दिया है।
सेवेन (7): इस लाइफस्टाइल ब्रांड ने साल 2016 में महेंद्र सिंह धोनी कंपनी को अपना ब्रांड एंबेसडर बनने का ऑफर दिया था। बाद में धोनी कंपनी के बोर्ड में शामिल हो गए और अब वह कंपनी के फुटवेयर सेक्शन के मालिक ही चुके हैं।
बाय एम.एस. धोनी: फिटनेस से जुड़े इस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में धोनी का भी शेयर है। यह कंपनी देश भर में 200 से अधिक जिम चल रहा है।
चेन्नई फुटबॉल क्लब: क्रिकेट में आने से पहले धोनी को फुटबॉल बहुत पसंद था। वह इंडियन सुपर लीग की फुटबॉल टीम ‘चेन्नई फुटबॉल क्लब’ के मालिक बन गए हैं।